Monday, 21 August 2017

कच्चे आम की कढ़ी

कच्चे आम की कढ़ी 
 एक नज़र:


 रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
 कितने लोगों के लिए : 2 - 4
 समय : 15 से 30 मिनट
 कैलोरी : 263
मील टाइप : वेज दाल-सब्‍जी]
 सामग्री:: - 500 ग्राम बेसन - 1 कच्चा आम - 2 बड़े चम्मच तेल - 2 बारीक कटी हरी मिर्च - 10-12 करी पत्ते - चुटकीभर हींग - आधा छोटा चम्मच जीरा - आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर - एक छोटा चम्मच मिर्च - स्वादानुसार नमक - पानी जरूरत के अनुसार
विधि::

..............................................
 - सबसे पहले कच्चे आम को छील कर उसका गूदा निकाल लें. - अब आम को छोटा-छोटा काट लें. - एक पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए मीडियम आंच में रखें. - जब तेल गर्म हो जाए तो जीरा डालें. - जब जीरा तड़क जाए तो पैन में आम, हरी मिर्च डालकर चलाते हुए पकाएं. - इसके बाद पैन में 1 छोटा कप पानी डालकर ढक्कन बंद कर दें ताकि आम के टुकड़े पक जाएं. - जब तक आम पक रहा है आप बेसन का घोल तैयार कर कीजिए. - 4-5 मिनट में आम पक जाएंगे. इसके बाद बेसन का घोल डाल दीजिए और हल्के हाथों कढ़ी को चलाते रहे. - जब कढ़ी में उबाल आ जाए तो इसमें नमक और लाल मिर्च डाल लें. - अब तड़का पैन में तेल गर्म करें. - जब तेल गर्म हो जाए इसमें जीरा,हींग, करी पत्ता डाल दीजिये. - तैयार तड़का को कढ़ी पर डाल दें और आंच बंद कर दें. - कच्चे आम की कढ़ी तैयार है. इसे चावल के साथ सर्व खाएं. 

No comments:

Post a Comment